फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर लिजाते समय हवालाती ने भागने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद हवालाती ने पेशी पर जाते समय भागने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपी परविंदर सिंह निवासी बरनाला ने पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद हवालाती को पेशी पर लेकर जा रहे एएसआई सतनाम सिंह के बयान पर थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद हवालाती परविंदर सिंह को एक अन्य केस के तहत बरनाला की अदालत में पेश करने जा रहे थे। जब गांव रामपुरा के पास पहुंचे तो आरोपी ने बस के शीशे में सिर मारा और भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ा तो आरोपी ने पुलिस पार्टी के साथ बदसलूकी की। थाना सिटी रामपुरा के एसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें