जलालाबाद (फिरोजपुर)। किराया लेने आए मकान मालिक ने घर पर अकेली देख महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह किराएदार हैं। सोमवार दोपहर ढाई बजे आरोपी उनके घर आया और किराया मांगने लगा। उसने देखा कि घर पर कोई भी नहीं है उसने घर के बाहर वाले दरवाजे में कुंडी लगा ली। उसे अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसकी पिटाई की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। एएसआई रमनदीप संधू ने बताया कि पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।