फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर: 8 किलो अफीम और 4 लाख की ड्रग मनी समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से लाते थे

Mon, 08 Jul 2019 12:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश से सस्ते भाव पर अफीम लाकर संगरूर व पटियाला में सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने आठ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 4 लाख 2 हजार रुपये की ड्रग मनी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर, पांच जिंदा कारतूस और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन


इस बारे में एसपी (एच) हरिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाला के इंचार्ज सतनाम सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह की पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग स्थानीय नानकियाणा चौक में कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली की रविंदर कुमार और हरप्रीत मोदगिल अफीम की तस्करी करते हैं।

वह आज भी अपनी कार में अफीम लेकर आगे बेचने के लिए नाभा के गांवों से होते हुए रामपुरा से संगरूर की तरफ आएंगे। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने टी-प्वाइंट गांव रामपुरा नजदीक पुराना मिल्ट्री डंप संगरूर में नाकाबंदी करके रविंदर कुमार निवासी हीरा एंकलेव नाभा और हरप्रीत मोदगिल निवासी अमरगढ़ को आठ किलो अफीम, चार लाख 2 हजार रुपये की ड्रग मनी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर, पांच कारतूस और बीट कार समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनके खिलाफ थाना सिटी संगरूर में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि यह लाइसेंसी रिवाल्वर जसविंदर सिंह निवासी घनौड़ जिला संगरूर का है। जिसे मामले में शामिल किया गया है। तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि यह दोनों व्यक्ति अफीम मध्य प्रदेश से लेकर आए हैं। पहले भी कई बार अफीम की खेप थोक में मध्य प्रदेश से लाकर प्रचून में नाभा, संगरूर, अमरगढ़ क्षेत्र में बेचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें