फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों से दुखी ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपी तस्करों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। गांव महमदपुर के गांववासी गांव के नशेड़ियों से दुखी हो गए हैं और एसपीडी को नशा तस्करों की लिस्ट सौंपकर उन पर कार्रवाई भी मांगी है।
विज्ञापन

नशेड़ियों से दुखी गांववासियों ने सरपंच सरबजीत कौर के साथ मिलकर ब्लाक समिति खेड़ा की पूर्व चेयरमैन अमृत कौर, पंच मेवा सिंह, सुरजीत कौर, बलवीर सिंह, मनजीत कौर व गांववासियों के साथ पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया है कि उनके गांव में करीब 12 व्यक्ति पिछले पांच छह साल से गांव व अन्य जगहों पर नशा सप्लाई कर रहे हैं। जिन्हें कोई नशा प्रति रोकने की कोशिश करता है तो उक्त व्यक्ति उन पर जानलेवा हमला कर देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। गांववासियों ने बताया कि उन्होंने गत 26 जून को गांव में लगे नशा जागरुकता कैंप लगाया गया था ,जिससे प्रभावित होकर एक व्यक्ति ने खुले में बिक रहे नशे के मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

कैंप खत्म होते ही कुछ लोगों ने नशे का मुद्दा उठाने वाले परिवार को जानी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जब पुलिस ने गांव के दो युवकों के घर की तलाशी ली तो उनके घर से एक इलेक्ट्रानिक्स कंडा, खाली पुडिया, नशीले कैप्सूल और सिल्वर रोल बरामद हुए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पांच जुलाई को गांववासियों ने नशा खरीदने आए एक युवक को पकड़ लिया, जिससे पांच हजार रुपये और एक लाइटर मिला था। उसे भी पुलिस ने छोड़ दिया। उधर, इस मामले में पुलिस ने गांववासियों उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें