फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी ने नशा छोडना चाहा तो घर से कर लिया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। परिजनों की मौत के बाद बहन के साथ मेहरबान के गांव राइया में रहने आए भूपिंदर सिंह को उसके दो साथियों ने घर से अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवक को सिर्फ इसी वजह से अगवा किया कि वह नशा छोड़कर उनकी संगत को ही छोड़ना चाहता था। भूपिंदर की बहन ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान पुलिस को दी। पुलिस ने भूपिंदर की बहन इंद्रप्रीत कौर की शिकायत पर रणवीर सिंह और मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी रणवीर अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी मनिंदर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंद्रप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि शिकायत के मुताबिक अपने माता-पिता की मौत के बाद वह अपने बाई के साथ मिलकर अपनी नानी प्रकाश कौर के पास रहने के लिए आ गए थे। आरोपी उसके भाई के ही दोस्त है और किसी समय इकट्ठे बैठकर नशा करते थे। भूपिंदर सिंह कुछ समय से नशा छोड़ना चाहता था जिस कारण वह आरोपियों से मिलने के लिए नहीं जाता था। घर की सारी प्रापर्टी भूपिंदर सिंह के नाम पर है। आरोपी भूपिंदर की सारी प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं। इस कारण वह उसपर नशा करने के लिए दबाव डालते थे। आरोपियों ने वीरवार को भूपिंदर सिंह को घर से अगवा कर लिया और फरार हो गए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा ने बताया कि तीनों किसी समय इकट्ठे नशा करते थे। अब भूपिंदर आरोपियों से मुलाकात नहीं करता तो आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी मनिंदरजीत को गिरफ्तार कर भूपिंदर को छुड़वा लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें