फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर बने सेवा केंद्र को बनाया चोरों ने निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। लोगों को हर तरह की सुरक्षा देने का दावा करने वाली पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है। चोरों ने पंजाब पुलिस के सेवा केंद्र को ही अपना निशाना बना डाला। चोर सेवा केंद्र से बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब सेवा केंद्र का स्टाफ वहां पहुंचा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना लाडोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में सेवा केंद्र के इंचार्ज अमित नरूला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अमित नरूला ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह लाडोवाल स्थित पंजाब सेवा केंद्र में बतौर इंचार्ज तैनात हैं। 14 जून को वह रोजाना की तरह सेवा केंद्र को ताला लगाकर घर चले गए। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने केंद्र के ताले तोड़कर अंदर से छह ड्राई बैटरियां, एक बड़ी बैटरी, पांच हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। 15 जून को सेवा केंद्र में सफाई का काम करने वाली बबीता पहुंची तो ताले टूटे देख उसने तुरंत इसकी जानकारी उसे दी। जांच अधिकारी एएसआई हरमेश ने बताया कि अभी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें