फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाहिता की मौत मामले में पति समेत पांच पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झुनीर। गांव ख्याली चहला वाली में हुई विवाहिता की मौत संबंधी थाना झुनीर की पुलिस ने मृतका की पिता की शिकायत पर उसके पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजैब सिंह वासी रंगडियाल ने अपनी बेटी वीरपाल कौर का विवाह 18 जनवरी 2018 को बलजिंदर सिंह वासी गांव ख्याली चहलावाली के साथ अपनी हैसीयत अनुसार खर्च करके किया था। विवाह के उपरांत ससुराल परिवार उसको दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। इसके चलते वीरपाल कौर को उसके मायके घर छोड़ दिया गया लेकिन 1 जून 2019 को उसका पति, ननद व ननदोई आए। वह अपनी जिम्मेदारी पर वीरपाल कौर को अपने साथ ले गए लेकिन कुछ दिन बाद ही पता चला कि लड़की की मौत हो गई। लड़की के पिता अजैब कुछ अन्य व्यक्तियों को साथ लेकर जब गांव ख्याली चहलावाली गए तो उनकी बेटी का शव बेड पर पड़ा था। सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने मृतक के पिता की शिकायत पर पति बलजिंदर सिंह, ससुर सुखदेव सिंह, सास सुखविंदर कौर वासी गांव ख्याली चहलावाली के अलावा ननद अमनी कौर व ननदोई रमना सिंह वासी योद्धपुर चीमा, जिला बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें