फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरोके खुर्द किसान कत्ल मामले में ससुर गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढलाडा। गांव बीरोके खुर्द वासी एक किसान ने खेत वाली मोटर पर किए गए कत्ल मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मृतक किसान का ससुर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बीरोके खुर्द वासी किसान जगन सिंह (55) की वीरवार सुबह उसके ही खेत वाली मोटर से लाश मिली थी। मृतक किसान के पारिवारिक सदस्यों व ग्रामीणों की ओर से किसान के कत्ल के पीछे उसके ससुराल परिवार के लोगों को जिम्मेदार ठहराते सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के अलावा उनकी गिरफ्तारी के लिए थाना सदर का घेराव करने के साथ रोड जाम भी किया गया था। इसके बाद बुढलाडा सदर पुलिस ने मृतक किसान जगन सिंह के भाई जरनैल सिंह के बयान पर खेत में पानी की बारी को लेकर हुए झगड़े के दौरान कत्ल मामले में सर्बजीत कौर, सरबजीत कौर के पिता बलदेव सिंह निवासी अलीके, गग्गी सिंह मोहनी सिंह के अलावा 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से धरना समाप्त किया गया था। थाना सदर प्रमुख जसविंदर कौर ने बताया कि मृतक ससुर बलदेव सिंह को गांव दातेवास के पास से काबू किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें