फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से आवाज दे डाक्टर से मांगी सिरिंज, बैग से 90 हजार लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांव प्रताप सिंह वाला रोड पर लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने क्लीनिक बंद कर घर जा रहे डाक्टर को पीछे से आवाज दी। लुटेरों ने पहले उससे सिरिंज मांगी। जब डाक्टर ने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके कंधे पर टांगा 90 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घबराए डाक्टर तुरंत वहां से घर गए और भाई को सारी जानकारी दी। इसके बाद इसकी जानकारी थाना पीएयू की पुलिस को दी। पुलिस ने गांव देतवाल के डॉ. बलवंत सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डॉक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि गांव देतवाल में उसकी क्लीनिक है। वीरवार की देर शाम को वह क्लीनिक बंद कर अपने घर जा रहा था। पहले वह प्रताप सिंह वाला अपने दोस्त के पास गया, जहां उससे कमेटी लेनी थी। उसने दोस्त से कमेटी के 90 हजार रुपये लेकर अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वह अपने घर को निकल गया। वह गांव बारनहाड़ा की तरफ जाती कच्ची सड़क पर जा रहा था। तब पीछे से तीन युवकों ने उसे आवाज लगाई।
आवाज सुनते ही वह रुका तो आरोपियों ने सिरिंज की मांग की। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उससे रुपये से भरा बैग लूट लिए और धमकाते हुए फरार हो गए। बलवंत सिंह का कहना है कि लुटेरों के बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। वह काफी डर गया था। वह सीधे अपने घर गया और अपने भाई को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह अपने भाई के साथ थाना पीएयू गया और शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें