फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने महिला लुटेरों ने उतारी चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला से कार सवार लुटेरा गिरोह की महिलाओं ने लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूरी पर ले जा आरोपी महिलाओं ने बुजुर्ग महिला की चूड़ियां उतार ली और उसे कार से उतारकर फरार हो गई। आरोपियों के जाने के बाद बुजुर्ग को चूड़ियां उतारे जाने के बारे में पता चला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद जमालपुर की रहने वाली जसवंत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिला और व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जसवंत कौर (62) ने बताया कि वह रोजाना सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाती है। 6 जून सुबह करीब 9.15 बजे वह घर से निकली थी। घर से निकल कर वह मेन रोड तक गई थी कि एक आई 20 कार उसके पास आकर रुकी। अंदर तीन महिलाएं और एक ड्राइवर था। एक महिला ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर और दो महिलाएं पीछे बैठी थी। उन्होंने गुरुद्वारे की तरफ ही जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। कुछ ही दूर जाकर महिलाओं ने उसे कहा कि यहां से कहीं ओर जाना है। वह नीचे उतर गई। उसे थोड़ा शक हुआ तो उसने नीचे उतर कर पहले गाड़ी का नंबर नोट किया, जो जालंधर नंबर थी। जैसे ही आरोपी कार सवार फरार हुए तो वह गुरुद्वारा साहिब की तरफ जाने लगी, तब उसने देखा की उसके हाथ में पहनी हुई सोने की चूड़ियां गायब थी। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने कार का नंबर नोट कर लिया था। जो जालंधर का है। उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें