फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल चोरों ने खाते से निकलवाए 2.37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बेटे के इलाज के लिए एटीएम से पैसे निकलवाने गए बुजुर्ग को नौसरबाजों ने निशाना बना लिया। वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके कार्ड से अलग-अलग समय में 2.37 लाख रुपये निकलवा लिए गए। बुजुर्ग ने कुछ दिनों पहले ही किसी से एक लाख उधार लेकर अपने खाते में जमा करवाए थे। थाना पीएयू की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलौके के रहने वाले जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की दोनों किडनी खराब हैं। उन्हें पैसों की जरूरत रहती है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने दोस्त से एक लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने पैसे अपने खाते में जमा करवा दिए थे। 28 मई को ऋषि नगर, वाई-ब्लाक स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे। जब वह पैसे निकलवाने गए तो अंदर पहले से दो युवक खड़े थे। उन्हें देखकर दोनों साइड हो गए और वह पैसे निकालने लगे। जसवंत सिंह के मुताबिक उन्हें एटीएम से पैसे निकालने का ज्यादा तजुर्बा नहीं है। उनसे पैसे नहीं निकले। पास खड़े युवकों ने उन्हें मदद के लिए कहा और उनका कार्ड लेकर पैसे निकलवाने लगे। दोनों युवकों ने उन्हें बातों में लगाकर उसका पासवर्ड भी ले लिया। कुछ देर कार्ड मशीन के अंदर डालने के बाद जब पैसे नहीं आए तो युवकों ने उन्हें कार्ड वापस कर दिया और कहा कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। जसवंत सिंह के मुताबिक उन्हें पता तक नहीं चला कि जो कार्ड उन्हें वापस दिया गया है वह उनका नहीं बल्कि नकली कार्ड है। वह अपने घर आ गए। कुछ देर बाद एक के बाद एक मैसेज उनके मोबाइल में आए कि उनके पैसे निकल गए हैं। आरोपियों ने उनके खाते से कुल 2.37 लाख रुपये निकाल लिए थे। उधर, एएसआई रफीक मोहम्मद का कहना है कि बैंक अधिकारियों से कह कर मशीन में लगे सीसीटीवी की वीडियो मंगवाई गई है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें