फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पैसे जमा कराने जा रहे युवक से चाकू की नोक पर लूटे 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी के पास बाइक सवार दो युवकों ने पैदल बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे एक युवक से चाकू की नोक पर 45 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। घबराए युवक ने शोर मचाने की बजाए पुलिस को सूचना दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने बहादुर के रोड स्थित हरप्रीत नगर निवासी मुन्ना कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मुन्ना कुमार ने बताया वह सब्जी का काम करता है। शुक्रवार की सुबह वह घर से पैदल ही 45 हजार रुपये लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। तेजधार हथियार की नोक पर उससे पैसे लूट कर फरार हो गए। जब तक वह कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई थी। किसी दुकानदार को भी लूट के बारे में कुछ नहीं पता। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
बाइक सवार चार आरोपी बैग लूट कर फरार
लुधियाना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी शंभू दत्त की शिकायत पर थाना डिविजन छह की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शंभू दत्त की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अलाय कंपनी फोकल प्वाइंट में कार्यरत है। वह कंपनी की तरफ से कलेक्शन करने करता है। 22 मई को वह अलग अलग इलाकों से पैसे कलेक्शन करने के बाद गिल रोड स्थित कंपनी के दफ्तर में जमा कराने के लिए जा रहा था। रास्ते दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने तेजधार हथियार की नौक पर उससे बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। बैग में कीमती कागजात और नकदी थी। नकदी का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें