मोगा। थाना कोटइसे खां के गांव लोहारा में सात लाख के कर्ज से परेशान एक किसान ने सल्फास की गोली निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने किसान की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। मामले की जांच कर रहे हवलदार सुरजीत सिंह के मुताबिक शिंदर कौर वासी लोहारा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके पति गुरसेवक सिंह (42) ने मानसिक परेशानी के चलते शनिवार के दिन अपने घर में ही सल्फास निगल ली। हालत बिगड़ने पर गुरसेवक सिंह को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। डीएमसी में गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। गुरसेवक सिंह सात लाख रुपये के कर्ज से परेशान था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली।