फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर ने किया दूसरा विवाह, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिरोजपुर के गुर हरसहाय स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के प्रोफेसर ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए कॉलेज में नर्सिंग करने आई छात्रा से ही दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद बच्चा भी हो गया और आरोपी ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। उल्टा पीड़िता को घर से निकाल दिया। थाना सदर की पुलिस ने रोपड़ के गांव में रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर धांधरा रोड स्थित एसबीएस नगर निवासी प्रोफेसर राणा यादविंदर सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए आई थी। उसकी मुलाकात आरोपी राणा यादविंदर सिंह के साथ हुई। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ उसे मिलाया। दोनों ने कहा कि उनकी शादी को काफी समय हो चुका है, उनकी कोई औलाद नहीं है। वह उनकी बेटी बन घर रह सकती है। इसी दौरान आरोपी की पत्नी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नी ने वीडियो बना लिया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दकर उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने उससे शादी कर ली, लेकिन पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। उसके घर बेटे ने जन्म लिया तो आरोपी उसे परेशान करने लगे । वह अपने मायके घर चली गई। पुलिस के पास इसकी शिकायत दी गई। पुलिस अधिकारियों डीए लीगल की रिपोर्ट लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें