फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूदा नहीं बल्कि आरोपियों ने मारपीट कर नाले में फेंका था आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के बाद नाले में फेंका गया था आकाश
विज्ञापन

हत्या के आरोप में नामजद किए गए आरोपी, बुधवार को हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रेमिका के ससुराल वालों और भाइयों से जान बचाकर भागने वाला आकाश खुद नाले में नहीं कूदा था बल्कि प्रेमिका के ससुरालियों और उसके र्भायों ने मारपीट कर उसे नाले में फेंका था। मृतक आकाश के पिता ने यह दावा किया है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने आकाश के पिता की शिकायत पर दीपक कक्कड़, उसके भाई राहुल कक्कड़, दीपक के जीजा राहुल और राहुल के पिता रोशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है।
आकाश के पिता की शिकायत के मुताबिक आकाश के एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। शादी होने के बाद भी युवती उसके बेटे से मिलती थी। बुधवार सुबह भी आकाश को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। आकाश गया तो आरोपी उसके पीछे उसे पीटने के लिए दौड़ पड़े। आरोपियों ने आकाश को दौड़ा कर पीटा और गंदे नाले के पास पहुंच कर उसे नाले में फेंक दिया। आस-पास के लोग आकाश को गंदे नाले से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें