फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग महिला नहर में कूदी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों से परेशान महिला नहर में कूदी, मौत
विज्ञापन

पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। बुधवार शाम को मोहाली की एक महिला ने बस्सी पठाना से गुजरी भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में बस्सी पठाना पुलिस ने मृतका के भाई विनोद कुमार के बयान पर पति अश्वनी, सास निर्मला और ससुर मदन लाल के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान विमला उर्फ रूहिका निवासी मेन बाजार गली नंबर-6 अबोहर जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। वह मोहाली के सेक्टर-80 में मकान नंबर-1749 में पति के साथ किराए पर रहती थी।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई विनोद कुमार ने बताया कि वह एलआईसी कालोनी वार्ड नंबर-30 गंगा नगर राजस्थान का निवासी है। आठ साल पहले उसकी बहन विमला की शादी अश्वनी से हुई थी। शादी में उन्होंने 30 लाख का खर्च किया था। किंतु शादी के बाद ससुराली उसे और दहेज के लिए तंग करते थे और मृतका के पति अश्वनी के पास दो टैक्सियां थीं व अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए उससे दस लाख रुपए की मांग करता था और मांग पूरी न होने पर उसकी बहन से मारपीट करते थे। कई बार मारपीट के बाद वह दोनों को समझाने के लिए अबोहर भी जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी को भी उसकी बहन विमला का फोन आया था कि उसका पति अश्वनी सास-ससुर के कहने पर उससे मारपीट कर 10 लाख रुपये मांग रहा है। वह अब उसके घर ना आएं वह खुद मायके आ जाएगी। उसकी बहन विमला ने बस्सी पठाना के गांव थांबला से गुजरती सरहिंद नहर में ससुरालियों से तंग आकर नहर में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ जगदीप सिंह ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

फोटो कैपशन-07जीबीजीपी01-:जानकारी देते हुए मृतका के भाई व परिवार के अन्य लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें