फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में जमा करवाया असलाह नहीं लौटा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे नहीं लौटा रही पुलिस
विज्ञापन

चुनाव में लाइसेंसी असलहे जमा कराने वालों को सुरक्षा की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
जिला पुलिस ने पंचायत चुना से पहले थाना में जमा करवाए लाइसेंसी असलहे लोगों को वापस नहीं कर रही है। लोगों को अब लोकसभा चुनाव के बाद असलहा जारी करने का जवाब दिया जा रहा है जिसके चुनाव की तारीख अभी घोषित भी नहीं हुई। इससे लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
मंडी गोबिंदगढ़ की एक व्यापारिक एसोसिएशन के कैशियर ने रोष जाहिर करते हुए बताया कि पुलिस ने पंचायत समिति और जिला परिषद् चुनावों के समय अगस्त और सितंबर 2018 में शहर के सभी लाइसेंस धारकों के हथियार थाने में जमा करवा लिए थे। जिला परिषद् और ब्लाक समिति चुनाव का नतीजा सितंबर में आने के बाद वह जैसे ही हथियार लेने थाने गए तो पंचायत चुनाव का हवाला देकर उनका असलहा वापिस देने से पुलिस ने इंकार कर दिया। अब पंचायती चुनाव भी हो गए हैं। इसके बाद भी असलहा वापस नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी अल्का मीना से मांग की है कि सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल असलाह जारी किया जाए। मंडी गोबिंदगढ़ में रोज करोड़ों रुपयों का लेनदेन व्यापारियों व उद्यमी करते हैं। वहीं आत्मरक्षा के लिए हथियार न होना उन्हें सुरक्षा का आभाव होता है। खन्ना में हुई एक घटना का संज्ञान देते व्यापारी ने कहा कि गत दिसंबर में खन्ना के एक बैंक से पैसे निकलवाकर ला रहे एक व्यक्ति को गोली मारकर लुटेरों ने लाखों रुपये लूट लिए थे। ऐसी हालात में हथियार का पास मौजूद होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जरूरत है, उसे दिया जा असलाह: एसएसपी
एसएसपी अल्का मीना से इस बारे बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी ओर से असलाह जारी न करने की कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा जिस किसी को भी असलह की जरूरत है, वह उसे हथियार जारी करने के लिए सभी पुलिस थानों में आदेश जारी करवा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें