फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबे की चूडिय़ों पर चढ़वाते थे सोने का पानी, बेच कर पैसे की मारते थे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तांबे पर सोने का पानी चढ़ाकर करते थे ठगी
विज्ञापन

महिला सहित तीन आरोपियों को थाना डिविजन दो की पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तांबे की चूड़ियों पर सोने का पानी चढ़ा कर ज्वेलर्स को बेचने या फिर उसी पर लोन लेकर ठगी करने के तीन आरोपियों को थाना डिविजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को सूफिया बाग चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी राजगुरु नगर स्थित पिंक फ्लैट निवासी इंदु रानी, हरियाणा के गांव ईशाक निवासी बलजीत सिंह और जालंधर के सुनार भरत चड्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश करेगी। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया पुलिस पार्टी ने सूफिया बाग चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कई लोगों को तांबा दे कर सोने के पैसे लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी तांबे के जेवरात खरीददारी करते थे। उसके बाद वह ज्वेलर्स भरत चड्डा से उस पर सोने का पानी चढ़वा कर उसे आगे दूसरे ज्वेलर्स के पास बेच देते थे या फिर उस पर लोन लेकर पैसे ले फरार हो जाते थे। आरोपियों ने महानगर के कई इलाकों में स्थित ज्यूलर्स से ठगी मारी है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में पांच मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें