फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवाओं ने घर में घुसकर युवती से की छेडछाड

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से दुखी युवती ने किया खुदकुशी का प्रयास
विज्ञापन

जहरीला स्प्रे पीने से हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में दाखिल
थाना सदर पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। थाना सदर पुलिस के अधीन आते एक गांव में दो युवाओं ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए । थाना सदर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी पीता सिंह और छिम्मा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित युवती ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके गांव के ही आरोपी युवक उसके घर में जबरन घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए और उसे धमकियां दी। घटना से दुखी युवती ने घर में रखा जहरीला स्प्रे पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने भसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर आरोपी युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें