फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी परिवार को कांग्रेसी सरपंच द्वारा पीटने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बरती लापरवाही : एससी कमीशन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के परिवार को पीटने का मामला
307 का मामला दर्ज कर कमीशन को 10 तक भेजें रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव डेरा मीर मीरा में पंचायत चुनाव के बाद जीते हुए कांग्रेसी सरपंच द्वारा एक अनुसूचित जाति के परिवार को पीटने का मामला उलझता जा रहा है। शुक्रवार को एससी कमीशन पंजाब के दो सदस्यों राजकुमार हंस और दर्शन सिंह ने बाद दोपहर सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित परिवार के पांच लोगों का हाल जाना।
राजुकमार हंस ने कहा कि अभी तक पीड़ित परिवार के बयान पर विरोधी पक्ष के लोगों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। जानलेवा हमला करने पर सख्त कार्रवाई करनी बनती थी। पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है। वहीं पुलिस ने बेहद जख्मी परिवार पर भी मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस 10 जनवरी तक आरोपी पक्ष पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर कमिशन के चंडीगढ़ दफ्तर में अपनी रिपोर्ट पेश करें। अगर पुलिस की रिपोर्ट में उन्हें विरोधी पक्ष का कोई बचाव नजर आया तो कमीशन कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगा। अभी तक विरोधी पक्ष पर धारा-452, 323, 148, 49 एसएटी एक्ट की धारा लगी है। कमीशन 307 के तहत कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेश अग्रवाल के मुताबिक उक्त घटना में अब तक सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों के आठ मरीज आए हैं जिनमें पीड़ित परिवार के पांच लोग हैं जबकि सरपंच हरविंदर पाल सिंह समेत उसके दो साथी भी अस्पताल में दाखिल हैं। पीड़ित परिवार के चार सदस्यों के एक्सरे करवाए गए हैं जिन्हें फ्रेक्चर है। विरोधी पक्ष के दो मरीज ठीक हैं जिसमें एक मरीज के दांत का चेकअप करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं आरोपी सरपंच हरविंदर पाल सिंह के भाई शाहबाद सिंह नागरा ने बताया कि झगड़ा एक जीते हुए और हारे हुए सरपंच का है जिसमें गांव के लोगों को मोहरा बनाया गया है। उनके भाई को विरोधी पक्ष ने पीड़ित परिवार से फोन पर गालियां निकलवाई थीं। अगर पुलिस मेरे भाई की शिकायत पर कार्रवाई करती तो शायद यह झगड़ा होता ही न। पुलिस ने इस मामले में ढील बरती है।




फोटो कैप्शन:04जीबीजीपी02- फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में जखमियों का हाल जानने पहुंचे एससी कमिशन के सदस्य राजकुमार हंस व दर्शन सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें