मऊ। आग से झुलस कर भर्ती महिला की उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। मृत माया देवी (32) पत्नी सुरेश मूलरुप से बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव की रहने वाली थी, एक जनवरी को वह आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिवार के सदस्यों ने महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ईएमओआईसी की ड्युटी पर तैनात डाक्टर आरआर चौहान ने बताया कि माया के मौत की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले कर चले गए।