फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के हाथों से चुराई सोने की चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू के साथ दवा लेने के लिए जा रही थी महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बुजुर्ग महिलाओं को बातों में लगाकर उनके गहने चुराने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। गिरोह ने रविवार सुबह एक 85 वर्षीय महिला को निशाना बनाया। बुजुर्ग महिला अपनी बहू के साथ जा रही थी। उसे गिरोह के सदस्यों ने रास्ते में रोक लिया फिर उनसे रिश्तेदारी निकालते हुए कार में बैठा लिया। इसके बाद बातों ही बातों में उनके हाथों से सोने की चूड़ियां चुरा ली और उन्हें राजपुरा रोड पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने अज्ञात महिलाओं और एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर की रहने वाली कमला मलन ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे वह अपनी बहू प्रवीन मलन के साथ लालपथ लैब के पास दवाई लेने के लिए निकले थे। मेन रोड से उन्होंने ऑटो लेना था। अचानक उनके साथ एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार एक व्यक्ति चला रहा था। पीछे एक महिला बैठी हुई थी जोकि खुद को उसकी रिश्तेदार बताने लगी। उसने बातों ही बातों में उन्हें कार के अंदर बैठा लिया। इस बीच कुछ दूर एक अन्य महिला को भी अंदर बैठा लिया। कमला का कहना है कि इसके बाद उन्होंने धोखे से उसके हाथ से सोने की चूड़ियां निकाल ली। फिर बहाने से राजपुरा रोड पर उन्हें कार से उतार दिया और फरार हो गए। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दो महिलाएं और एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। जहां से स्विफ्ट कार मिली। उस रास्ते से राजपुरा रोड तक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें