फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर सुनवाई के दिन ही मारा गया बजरंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा पर सुनवाई के दिन ही मारा गया बजरंगी
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका, अब पत्नी की सुरक्षा की होगी मांग
इलाहाबाद। बागपत जेल में मारे गए डॉन मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा की मांग में दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई भी नियत थी। उसकी याचिका जस्टिस एसडी सिंह की कोर्ट में सीरियल नंबर 154 पर लिस्ट थी। कोर्ट में कोई सुनवाई हो पाती इससे पहले ही उसकी हत्या हो गई। बागपत जेल में मुन्ना की हत्या की सूचना मिलने पर उनकी अधिवक्ता स्वाति अग्रवाल ने कोर्ट में मेंशन कर इसकी जानकारी दी। एडवोकेट स्वाति अग्रवाल ने कोर्ट से हत्या की इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में असलहा कैसे पहुंचा, इसकी जांच जरूरी है। साथ ही मुन्ना के परिजनों को क्षतिपूर्ति भी मिलना चाहिए। स्वाति अग्रवाल के अनुसार न्यायमूर्ति एसडी सिंह ने उन्हें सुनने के बाद याचिका पर सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख लगा दी।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा के लिए यह याचिका मई माह में दाखिल हुई थी। याचिका में भी जेल में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी। याचिका में जेल के भीतर एसटीएफ से भी जान का खतरा बताया गया था। अधिवक्ता स्वाती का कहना है अब मुन्ना बजरंगी की पत्नी को सुरक्षा देने की कोर्ट से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें