फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर सड़क पर गिरा कैदी बना हादसे का -

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी को बचाने में हादसा, चार घायल
विज्ञापन

दो ट्रकों के बीच पिसी आल्टो कार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
जिले के गांव आदमपुर में शुक्रवार को हुए हुए हादसे में मोहाली नंबर की एक आल्टो कार दो ट्रकों के बीच पिस गई। इससे कार में सवार तीन महिलाएं और एक व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर गिरे शराबी को बचाने में घटित हुआ। लोगों की मदद से जख्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
कार में सवार जख्मियों की पहचान तलविंदर कौर निवासी गांव देहड़ू खन्ना, लुधियाना, रमनदीप कौर और मनप्रीत कौर दोनों सगी बहने निवासी कलौंदी लुधियाना के तौर पर हुई है। कार को गुरप्रीत सिंह मल माजरा लुधियाना चला रहा था। अस्पताल में दाखिल तलविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी मौसी की लड़की मनप्रीत कौर के विवाह की शापिंग के लिए पटियाला के लिए ऑल्टो कार में सवार होकर जा रही थीं। कार को मौसी का लड़का गुरप्रीत सिंह चला रहा था।गांव आदमपुर नजदीक सड़क पर एक व्यक्ति शराबी हालत में गिरा पड़ा था, जिसे देख कार के आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दी और उनकी कार भी ब्रेक के कारण रुक गई। पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। घटना के बाद आगे वाला चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम नरिंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा शराबी व्यक्ति के कारण हुआ है। शराब पीकर सड़क पर गिरे व्यक्ति पहचान कुलदीप सिंह निवासी तरखेड़ी के तौर पर हुई है। कार में सवार चार लोग जख्मी हो गए हैं जिन्हें डाक्टरों ने चंडीगढ़ रैफर कर दिया। कुलदीप सिंह निवासी तरखेड़ी की बहन परवीन कौर बताया कि यह उस का भाई पटियाला की सेंटर जेल से 40 दिन की पैरोल पर आया था और स्कूटर पर सवार होकर किसी काम को जा रहा था। वह आदम पुर नहर के पास गिर गया। कुलदीप सिंह को कल जेल लौटना था। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें