फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोर : आर्किटेक्ट की कोठी को बनाया निशाना, तीन लाख नकदी और पांच हजार डालर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्किटैक्ट की कोठी से लाखों की चोरी
विज्ञापन

तीन लाख रुपये, पांच हजार डालर, जेवरात, लैपटॉप और सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
फिरोजपुर रोड स्थित सुखदेव नगर इलाके में चोर गिरोह के सदस्यों ने आर्किटैक्ट की कोठी को अपना निशाना बनाया। चोर कोठी के अंदर ग्रिल तोड़ कर घुसे और अलमारी से तीन लाख रुपये, पांच हजार डालर, करीब डेढ़ लाख के जेवरात, लैपटॉप, फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने ग्रिल टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत घर मालिक को इसकी जानकारी दी। थाना पीएयू पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है।
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रितपाल सिंह ने बताया कि वह आर्किटैक्ट है। उसके घर कनाडा से रिश्तेदार आए हैं। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ 3 मार्च को अपने गांव लंडे गया था। पीछे से उसके घर में चोरी हो गई। चोर कमरे की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल काट कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद कमरे में रखी अलमारी से तीन लाख रुपये, डेढ़ लाख के सोने के गहने, लैपटॉप और आई फोन चुरा लिया। प्रितपाल सिंह ने बताया कि रिश्तेदार के बैग में पड़े 4 हजार कैनेडियन डॉलर और एक हजार अमेरिकन डॉलर भी चोर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी सी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। उस फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं, जो दीवार फांद कर अंदर गए। इसके बाद कमरे की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल काटी और अंदर दाखिल हुए। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं नजर आ रहे है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज लिया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें