फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सचिवालय का सुपरिटेडेंट बता सरकारी नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ऐंठे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा दे चार लाख ठगे
विज्ञापन

सचिवालय के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट समेत तीन के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
खुद को पंजाब सचिवालय में सुपरिटेंडेंट बता ज्यूडिशियल विभाग में रीडर तैनात व्यक्ति को उसके बेटे के लिए नौकरी दिलाने का झांसा दे एक महिला सहित तीन लोगों ने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित संधू नगर निवासी बलविंदर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस नेसनौर निवासी रमनदीप कौर, साहनेवाल के मोहले निवासी जिम्मीदार बलजिंदर सिंह और रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत बलविंदर सिंह ने बता वह ज्यूडिशियल विभाग में बतौर रीडर तैनात है। आरोपी बलविंदर सिंह ने खुद को पंजाब सचिवालय में सुपरिंटेंडेंटबताता था। उसने उसके बेटे जतिंदर सिंह और उसकी पत्नी को किसी सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी बलजिंदर और रमनदीप कौर के साथ मिल चार लाख रुपये की मांग की। उसने लोन लेकर आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद जब आरोपियों ने नौकरी नहीं दिलाई तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने पैसे साफ तौर पर देने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। ईओ विंग ने मामले की जांचमेंआरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें