विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी
पठानकोट। शहर के मोहल्ला सैनगढ़ निवासी एक युवती ने युवक पर विदेश भेजने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने युवक पर छह लाख की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि करीब चार साल पहले उसके संपर्क में ढांगू रोड निवासी युवक आया। युवक ने उससे विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रुपये ले लिये। लयुवक ने उससे शारीरिक संबंध भी बनाये। युवती ने उक्त युवक के परिवार पर मारपीट करने के आरोप भी लगाये हैं। थाना डिवीजन नम्बर-2 के प्रभारी रविन्द्र सिंह से ने कहा कि मामले की शिकायत उनके पास आई है। पुलिस ने दोनों पार्टियों को मंगलवार को थाने बुलाया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।