बाइक सवार लुटेरों ने महिला से पर्स लूटा
ननद के साथ शापिंग कर लौट रही थी घर, केस दर्ज
आरोपियों का पता लगाने में जुटी सराभा नगर पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वेस्ट एंड माल से ननद के साथ शापिंग कर घर लौट रही भाई रणधीर सिंह नगर निवासी भवदीप कौर शर्मा का पर्स बाइक सवारों दो युवकों ने लोधी क्लब के पास छीन लिया। महिला जब तक कुछ कर पाती आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कोदी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में भवदीप कौर शर्मा की शिकायत पर दो बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भवदीप कौर शर्मा की शिकायत के मुताबिक दो दिन पहले वह अपनी ननद के साथ वेस्ट एंड माल में शापिंग कर घर लौट रही थी। दोनों एक्टिवा पर सवार थीं। लोधी क्लब के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और पर्स छीन कर फरार हो गए। उसने किसी तरह से खुद को संभाला और जब तक वह कुछ कर पाती आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। भवदीप ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
भवदीप के अनुसार उसके पर्स में 35 हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड व अन्य कीमती सामान था। जांच अधिकारी एएसआई मूलराज ने बताया कि अभी तक की जांच में आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीम लगातार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।