एसबीआई में सेंध लगा राइफल, कारतूस चोरी
कैमरे की डीवीआरभी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
संघोल/ फतेहगढ़ साहिब। कस्बा संघोल में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रविवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर राइफल, 10 कारतूस चोरी करके ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी का पता सोमवार की सुबह पता चला। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि छुट्टी के बाद वह अपनी गन बैंक में रखकर जाता है। बैंक के मैनेजर पी गांधी का कहना है कि कैश का कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। बैंक के मैनेजर ने पुलिस चौकी संघोल को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी खमाणो नवनीत सिंह बैंस और चौकी इंचार्ज संघोल कुलविंदर सिंह ने मौके का जायजा लिया गया। बैंक का अलार्म भी खराब पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसपी डी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है इससे पहले भी संघोल के सहकारी बैंक में दो बार और इसी बैंक को चोे निशाना बना चुके हैं।