फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैत साल की बच्ची के साथ मारपीट कर दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल की बच्ची के साथ मारपीट कर दुराचार की कोशिश
विज्ञापन

पति से बदलना लेने के लिए पीड़ित बच्ची की मां भी वारदात में शामिल
आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पति के साथ चल रहे विवाद के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही विवाहिता ने अपनी सात साल की बेटी के साथ मारपीट की और उसके प्रेमी ने बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची के मामा को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना शिमलापुरी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के मामा की शिकायत पर मोजी कालोनी के रहने वाले अमित कुमार और बच्ची की मां के खिलाफ मारपीट और दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बच्ची के मामा ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक बच्ची की मां की करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। बच्ची की मां पति को बिना तलाक दिए ही आरोपी अमित कुमार के साथ रहने लगी। दोनों को सात साल की बच्ची आंखों में खटक रही थी। कुछ दिन पहले बच्ची स्कूल से आई तो आरोपियों ने पिटाई की और अमित ने बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। जब उसे पता चला तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। बच्ची के मामा ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्ची के मामा के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें