दहेज के लिए प्रताड़ित किया, देवर व ननदोई ने अश्लील हरकतें कीं
पीड़िता के बयान पर पति, सास-ससुर, देवर, ननदोई समेत छह के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। यही नहीं देवर और ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। पीड़िता के बयान पर वुमन थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दीप्ति निवासी पंचरंगा चौक राजपुरा टाउन ने वुमन थाना पटियाला पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी शादी तरुण अरोड़ा निवासी गगन विहार कालोनी भादसों रोड पटियाला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुराल वालों की तरफ से शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में देवर भावुक अरोड़ा व ननदोई पराग पुरी निवासी वार्ड नंबर 9 चंडीगढ़ रोड कुराली मोहाली ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद पति तरुण अरोड़ा, ससुर रजिंदर कुमार, सास कृष्ण अरोड़ा, देवर भावुक अरोड़ा, देवरानी गुंजन अरोड़ा और ननदोई पराग पुरी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।