फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी डीसी ने शराब तस्कर दोस्त को भी दे रखा था नाजायज हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या आरोपी ने शराब तस्कर दोस्त को भी दे रखा था अवैध हथियार
विज्ञापन

शराब तस्कर के कब्जे से पांच पेटी शराब और देसी कट्टा हुआ बरामद
नूरवाला रोड पर दो दिन पहले गोली मारकर पड़ोसी को उतारा था मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नूरवाला रोड पर दो दिन पहले गोली मार कर पड़ोसी को मौत के घाट उतारने वाले जगदेव सिंह ने खुद तो अवैध हथियार रखे ही थे, साथ ही शराब तस्करी के धंधे से जुड़े अपने साथी को भी देसी कट्टा दे रखा था, ताकि जरूरत पड़े तो शराब तस्करी करने जाते समय वह इसका इस्तेमाल कर सकें। थाना मेहरबान की पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले डीसी के एक साथी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच पेटी शराब के साथ साथ देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने गांव सुजातवाल के रहने वाले मनप्रीत सिंह के खिलाफ एक्साइज और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने बाजड़ा गांव के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस ने काबू कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने शराब की पांच पेटियां तो बरामद कीं, साथ ही तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार रखने का शौकीन था, लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह हथियार खरीद सके। वह हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए जगदेव सिंह से मिलकर शराब तस्करी का धंधा करता था। उसने जगदेव को हथियार के बारे में बोला तो उसने देसी कट्टा दिलवा दिया। हथियार देते समय जगदेव ने मनप्रीत से कहा कि वह इसे अपने पास रख ले। वह दोनों जब इकट्ठे जाते हैं तो किसी समय भी चलाने की जरूरत पड़ सकती है। एक तो उसके पास हथियार हो गया, दूसरा उसका शौक भी पूरा हो गया। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जगदेव सिंह डीसी को भी इस मामले में नामजद कर लिया गया है। उसे अब प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी कि वह यह हथियार कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें