दातर मार एकाउंटेंट से मोबाइल और एक्टिवा छीनी
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला की पुलिस ने सिर में दातर मार कर मोबाइल और एक्टिवा छीनने वाले तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना पंडोरी महंता गांव की है। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि विवेक कुमार पुत्र रूड़ा राम निवासी गांव करवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। विवेक ने बताया कि वह गांव पाहड़ा के नजदीक विशाल महाजन के साहोवाल राइस मिल में अकाउंटेंट का काम करता है। 7 मार्च को वह एक्टिवा पर सवार होकर रात करीब पौने 11 बजे घर जा रहा था। जब वह गुज्जरों के डेरे मोड़ पक्की सड़क पंडोरी महंता पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकल पर आए तीन सवारों ने सिर पर दातर से वार कर दिया। दातर के वार से वह एक्टिवा से नीचे गिर गया तो ने उसका मोबाइल और एक्टिवा छीन कर फरार हो गए।