फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर और क्लीनर को अगवा कर लूट लिया भैंसों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर, क्लीनर को अगवा कर लूटा भैंसों से भरा ट्रक
विज्ञापन

ड्राइवर से छीने 95 सौ रुपये, किसी तरह छूट कर मालिक को बताया
पुलिस ने भैंसें और ट्रक किया रोपड़ से बरामद, आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जालंधर से ट्रक में भैंसें भर कर उत्तरप्रदेश के शामली जा रहे ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को दो गाड़ियों में सवार आरोपियों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और उन्हें अगवा कर रोपड़ ले गए। किसी तरह से ड्राइवर ने आरोपियों के चंगुल से छूट कर इसकी जानकारी मालिक को दी। मालिक ने थाना डेहलों की पुलिस को सूचना दी।
थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश जिला शामली स्थित जिंजाना के रहने वाला नूर इलाही की शिकायत पर नवांशहर के गांव रत्तेवाल निवासी राम सिंह, गोल्डी, सोनी, चमकौर सिंह, बलजिंदर सिंह व चार अन्य के खिलाफ अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रोपड़ में छापामारी कर ड्राइवर और क्लीनर को छुड़वा कर भैंसें बरामद कर ली है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नूर इलाही ने बताया कि वह गौरव कुमार के ट्रक पर काम करता है। चार नवंबर को उसने जालंधर की एक डेयरी से दूध वाली भैंसें लोड की और शामली को निकल पड़ा। ात करीब साढ़े आठ बजे गिल डेयरी के पास पहुंचा तो बोलैरो और इनोवा गाड़ी में सवार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें नीचे उतार कर मारपीट की और उन्हें गाड़ी में अगवा कर ले गए। आरोपी उनका भैंसों से भरा ट्रक भी पीछे ले आए। आरोपी उन्हें व उनके भैंसों से भरे ट्रक को रोपड़ ले आए। किसी तरह से नूर इलाही आरोपियों के चंगुल से छूटा और उसने अपने मालिक को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी एएसआई जगरुप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पता चलने पर पुलिस ने रोपड़ में छापामारी की थी। वहां पीड़ितों के साथभैंसों को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे। तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें