फल के डिब्बे चोरी करने वाले को आढ़तियों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। सब्जी मंडी से रोजाना अनार और अन्य फलों के डिब्बे चोरी करने वाले एक आरोपी को आढ़तियों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया है। इस दौरान भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। जगरांव पुलिस ने नौजवान को गिरफ्तार उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सब्जी मंडी में रोजाना किसी न किसी आढ़ती की दुकान से अनार व अन्य फल के डिब्बे चोरी हो रहे थे। कई दिनों से फ्रूट की हो रही चोरी रोकने के लिए आढ़तियों को आज उस समय सफलता मिली जब एक आढ़त पर एक व्यक्ति अनार का भरा डिब्बा उठा कर ले जा रहा था। उसे जसवंत सिंह काबू कर लिया। शोर होने ने पर आढ़ती और लोग इकट्ठा हो गए। उहोंने फ्रूट उठाने वाले नौजवान की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज हरमेश कुमार ने आरोपी जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।