फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकल हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच 17 दिन बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच 17 दिन बाद अंतिम संस्कार
विज्ञापन

क्रासर
पुलिस अधिकारियों के सामने रखी मांगें, पुलिस ने दिया पूरी करने का आश्वासन
आरोपी सन्नी के अलावा कोई भी आरोपी नहीं आया हाथ, तलाश है जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद शनिवार को 17 दिन बाद भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा के परिजनों ने कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संस्कार में लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व जेल मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया भी पहुंचे। इस दौरान रिंकल के साथियों ने गुरदीप सिंह नीटू और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ नारेबाजी की और बिट्टू पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। रिंकल के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
रिंकल के परिजनों की शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह रिंकल के परिजनों के साथ बैठक हुई। बैठक मेें परिजनों ने मांग रखी कि इस मामले में गुरदीप सिंह नीटू और अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने सभी को शाम चार बजे का समय दे रिंकल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सांसद बिट्टू और नीटू की फोटो वाला बैनर लेकर प्रदर्शन
अंतिम संस्कार के मौके पर रिंकल के परिजनों ने इस मामले में नामजद आरोपियों को फांसी पर लटकाएं जाने की मांग की। इसके अलावा परिजनों ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के साथ पार्षद गुरदीप सिंह नीटू की फोटो वाला बैनर लगाकर प्रदर्शन किया और दोनों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि सांसद बिट्टू इस मामले में आरोपियों को शह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सभी आरोपी है पंजाब से बाहर, टीमें हैं पीछे : डीसीपी
डीसीपी अश्वनी कपूर ने बताया कि परिजनों को आश्वासन पहले ही दिया गया था और अब भी दिया गया है। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। परिजनों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब से बाहर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों का पीछा करने में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें