फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो नशीले पाऊडर के साथ चार तस्कर हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पाउडर समेत चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कूमकलां के गांव चौंता का नाम बीते कुछ दिनों से नशा तस्करों के साथ काफी जुड़ रहा है। पुलिस के साथ-साथ एंटी नार्कोटिक्स सेल और एसटीएफ की टीमों ने भी गांव चौंता के कई तस्करों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके बावजूद गांव के कई लोग नशा तस्करी के धंधे से जुड़े पाए जा रहे है। थाना कूमकलां की पुलिस ने विभिन्न जगहों से गांव चौंता के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 29 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने गांव चौंता वासी नरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह, सुच्चा सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के खिलाफ केस दर्र्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कूमकलां की पुलिस को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव के कई लोग तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। वह काफी समय से नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को इलाके में अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नरिंदर सिंह के कब्जे से 262 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। वहीं आरोपी सुक्खा सिंह से 255 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सुच्चा सिंह के कब्जे से 262 तो गुरप्रीत के कब्जे से 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें