फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला साथी सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी की आरोपी महिला साथी सहित काबू
विज्ञापन

पुलिस ने सात लाख रुपये, सात तोले सोने के जेवरात बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
थाना लौंगोवाल पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठते थे। पुलिस ने एक महिला को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर सात लाख रुपये व सात तोले सोने के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों ने अमृतसर, गुड़गांव और बटरियाना सहित अन्य शहरों में कई लोगों से लाखों की ठगी की है।
सुनाम के डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि अखबारों में शादी का इश्तहार देकर लोगों से ठगी लगाने वाली महिला परमजीत कौर वासी घराचों तथा हरविंदर सिंह वासीसंघरेड़ी को लौंगोवाल पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात लाख रुपये और सात तोले सोने के गहने बरामद किए हैं। पूछताछ मेंमहिला ने खुलासा किया कि लोगों को शादी का झांसा देते समय उसके पारिवारिक सदस्य व उसके अन्य साथी मदद करते थे और वह भोले भाले लोगोंक ो अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। गिरोह के सदस्य जगसीर सिंह उसका भतीजा बनकर लोगों से बातचीत करता था। हरविंदर सिंह को वह अपने मामा का लड़का बनाती थी। जगतार सिंह एनआरआई बनकर लोगों को जाल में फंसाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी जेजी ने बताया कि इस साल 25 जून को इन्होंने एक अखबार में शादी का इश्तहार दिया और शिकायतकर्ता व्यक्ति इनके संपर्क में आ गया। इसके बाद महिला परमजीत कौर ने उस व्यक्ति से मिलना शुरू कर दिया और उसे भरोसे में लेने के बाद उससे दो लाख 36 हजार रुपये के जेवरात बनवा लिए और दस लाख रुपये की उससे ठगी मारी। उन्होंने बताया कि परमजीत कौर के खिलाफ अमृतसर, गुड़गांव तथा बटरियाना के लोगों से ठगी के मामले दर्ज हैं। लौंगोवाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्जकर लिया है और इनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें