फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को घेर कर हथियार के बल पर लूटे बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार के बल पर दंपति का लूटा
विज्ञापन

महिला ने हाथ में पकड़े पर्स में रखे थे बीस हजार और अन्य सामान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने हीरा सिंह रोड पर रविवार एक दंपति को घेर लिया। आरोपियों ने हथियार के बल पर महिला के हाथ में पकड़ा एक पर्स छीन लिया, जिसमें बीस हजार रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दीपक नाहोरिया की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर के रहने वाले दीपक नाहोरिया ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को वह अपने घर आयाथा। देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से गया था। घर वापस जाते समय हीरा सिंह रोड पर उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने घेर लिया। युवकों ने जबरन उसकी पत्नी के हाथों से पर्स झपट लिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें तेजधार हथियार दिखा कर डरा दिया और फरार हो गए। दीपक के अनुसार उसकी पत्नी के पर्स में बीस हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें