फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से 1.50 क्विंटल भुक्की की खेप ला रहा एक तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूर्रो
विज्ञापन

हलवारा। जगरांव पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के फर्श में गुप्त जगह बनाकर श्रीनगर से 1.50 क्विंटल भुक्की लेकर आ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले थाना पायल में 90 पेटी शराब तस्करी का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन

एसएसपी वरिंदर बराड़ ने बताया कि गांव गुजरवाल निवासी जगमिंदर सिंह उर्फ बावा काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गुजरवाल के पास नाकाबंदी की थी। जैसे आरोपी जगमिंदर सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी में वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। बोलेरो के पीछे डाले की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां पर एक गुप्त स्थान देखा। वहां पर 1.50 क्विंटल भुक्की को छुपाकर रखा गया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि इसे श्रीनगर से लेकर आया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें