फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहनों पर लगा रखी थी जाली नंबर प्लेट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के वाहनों समेत चार काबू
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से बाइक और दो स्कूटर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में लोहारा स्थित सुंदर कालोनी निवासी संदीप कुमार, कोट मंगल सिंह नगर निवासी रंजीत कुमार, न्यू जनता नगर निवासी हरमन सिंह उर्फ हम व गांव गिल निवासी गोरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसीपी सरताज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में ही नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी अलग अलग वाहनों पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। आरोपियों को वाहन के कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ पर बताया कि आरोपियों के पास वाहन चोरी के है जो उन्होंने सराभा नगर, माडल टाऊन और लैय्यर वैली के पास से चोरी किए हैं। आरोपियों ने वाहन चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपियों के गिरफ्तार होने पर चार के करीब मामले हल हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और उनके खिलाफ पहले कौन से थानों में मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें