फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर युवती को बुलाया अपने पास, गाड़ी में जबरदस्ती बिठा की मारपीट और छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर मारपीट और छेड़छाड़
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी के दौरान आरोपी ने फोन करके बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में व्यस्त युवती को उसके दोस्त की सलामती का हवाला देकर पुराने दोस्त ने अपने पास बुला लिया। जब युवती गई तो आरोपी ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और मारपीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी ने जब कार रोकी तो युवती कार से बाहर निकल गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। युवती ने इसकी शिकायत सराभा नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सीआरपीएफ कालोनी निवासी गुरवीर सिंह के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक सैलून में कोर्स कर रही है। रविवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इसी दौरान उसके फोन पर आरोपी ने किसी दोस्त के फोन से फोन किया। उसने कहा कि वह अपने दोस्त की सलामती चाहती है तो उसे भाई रणधीर सिंह नगर स्थित ईशर सिंह स्कूल के पास आकर मिले। वह अपने दोस्त दिपांशु के साथ स्कूल के पास चली गई। दोनों अपने अपने वाहनों पर थे। उसने दिपांशु को साइड पर खड़ा किया और आरोपी की कार के पास जाकर रुकी। आरोपी के साथ उसका एक साथी मौजूद था। आरोपी गुरवीर सिंह ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपी को कोई फोन आया तो उसनेे गाड़ी रोकी। मौका देखकर युवती भाग निकली। मामले की जांच कर रही एएसआई मधु बाला ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें