नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग
180 पेटी शराब बरामद, पांच काबू, पांच फरार
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। नाकाबंदी पर तैनात पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों ने फायरिंग कर दी। नशा तस्कर तीन गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने इनमें से पांच को गिरफ्तार करके 180 पेटी शराब बरामद कर ली। पांच तस्कर भागने में सफल हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना सदर धूरी के कार्यकारी प्रभारी बलविंदर सिंहने बताया कि पुलिस चौकी रणीकेके प्रभारी प्रितपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मूल्लोवाल चौराहे पर अलालकी तरफ से तीन गाड़ियां आती देखी, जिनके आगे एक बुलेट मोटरसाइकिल आ रही थी। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार लखवीर सिंह निवासी भट्ठलां को काबू किया तो पीछे कार में सवार तीन व्यक्ति खेतों की तरफ भाग गए औरपुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उक्त कार सवार गौरव शर्मा निवासी लौंगोवाल को काबू कर लिया। कार से 20 पेटी देसी शराब बरामद हुई।
पकड़े गए गौरव शर्माके मुताबिक भागने वालों में दविंदर सिंह निवासी लौंगोवाल, बंटी लौंगोवाल और सोनू शर्मा निवासी नई आबादी खन्ना शामिल हैं। दूसरी कार इनोवा से पुलिस ने 42 पेटी शराब देसी बरामद करके गुरप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह निवासी गांव भट्ठलां को गिरफ्तार किया है। तीसरी बोलैरो गाडी से पुलिस ने 118 पेटी नाजायज शराब बरामद करके बलवंत सिंह निवासी सलेमपुर को काबू किया। उस कार में सवार उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। फरार होने वालों में सोनू निवासी अलाल और रिंकू निवासी हेड़ीके शामिल थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी (डी) गुरमीत सिंह ने कहा कि शराब तस्करों ने पुलिस पार्टी पर करीब पांचसे छह फायर किए। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई। मौके से फरार हुए व्यक्तियों की तालाश की जा रही है।