फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशापूर्ति के लिए करते थें चोरी की वारदाते, मास्टर चाबी के सहारे खुलता था हर मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नशापूर्ति के लिए करते थे चोरी की वारदात
विज्ञापन

मास्टर चाबी के सहारे खोलते थे हर मोटरसाइकिल
चोरी के पांच मोटरसाइकिलों सहित गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। नशापूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना सिटी जगरांव की पुलिस नें गिरफ्तार किया है। पुलिस नें आरोपियों के पास सें चोरी के पांच मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपीयो नें ये मोटरसाइकिल सिंधवा बेट, मानूके व एलआईसी दफ्तर के नजदीक सें चुराए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करके उन्हे अदालत में पेश किया गया है जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है। शुरुआती जांच में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी मास्टर चाबी बनाई हुई थी जो तकरीबन सभी मोटरसाइकिलों के ताले खोल देती थी और उसी चाबी से उन्होंने एक के बाद एक पांच वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस संबधी जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शेरपुरा फाटकों के साथ पड़ते मोहल्ले के रहने वाले अमरपाल उर्फ गुरसेवक सिंह व सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। इसमें अमरपाल उर्फ गुरसेवक सिंह से एक व सतनाम सिंह के चार मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। दरअसल गांव पत्तो का रहने वाला सतनाम सिंह कुछ समय पहले ही मुहल्ला रामपुरा में अपने ससुराल में आकर रहने लगा था जहां पर अपने रिश्तेदार अमरपाल से उसकी मुलाकात हुई और दोनों पहले नशा करने लगे। बाद में नशे के लिए मोटरसाइकिल चुराने का धंधा शुरू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें