फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू दिखा फ्रूट वाले से कैश लूटा, बेटे को ट्यूशन छोडने जा रही महिला से पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखा फ्रूट वाले से कैश लूटा, महिला से पर्स छीना
विज्ञापन

क्रासर
एक्टिवा और बाइक सवार युवकों ने अलग-अलग जगह की दो वारदातें
दोनों ही मामलों में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सराभा नगर के इलाके में फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से एक्टिवा सवार तीन युवकों ने चाकू दिखाकर कैश और मोबाइल लूट लिया। वहीं, फोकल प्वाइंट के एरिया में एक्टिवा पर बेटे को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। हालांकि, दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई रणधीर सिंह नगर जे ब्लॉक के रहने वाले रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। शनिवार रात एच-ब्लॉक से होते हुए रेहड़ी लेकर अपने घर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर स्थित एक पार्क के पास उसे एक्टिवा सवार तीन युवकों ने घेर लिया। युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद एक युवक ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने उसकी जेबें चेक करनी शुरू की और जेब में पड़े 16 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर युवक उससे मारपीट करने लगे और गालियां देने लगे। इसके बाद तीनों युवक भाग गए। नीरज का कहना है कि उसने कुछ ही दिन पहले किश्तों पर करीब 10 हजार का मोबाइल खरीदा था। लुटेरे उसका नया मोबाइल भी ले गए। उसने इस संबंध में थाना सराभा नगर की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में जमालपुर, एलआईजी कालोनी की रहने वाली पूजा पुरी ने बताया कि करीब 4 बजे वह अपनी एक्टिवा पर बेटे को ट्यूशन छोड़ने के लिए जा रही थी। जब वह अर्बन एस्टेट, के गली नंबर-1 के मोड़ पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी एक्टिवा के आगे रखा पर्स झपट लिया। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बेटे समेत नीचे गिर गई। उसे और उसके बेटे को मामूली चोटें र्भी आइं। उसने शोर भी मचाया लेकिन बाइक सवार फरार हो चुके थे। पूजा का कहना है कि उसके पर्स में दो हजार रुपये, एक मोबाइल, बैंक का एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के और सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें