फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के जेल जाने के बाद खुद संभाल लिया नशा तस्करी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पचास ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। नशा तस्करी के आरोप में सीआईए टू की पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को डाबा के बापू मार्केट में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा और उसके कब्जे से पचास ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गुरमेल नगर निवासी आरती के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि बापू मार्केट में नाकाबंदी के दौरान ने शक के आधार पर महिला को आवाज दी तो वह एकदम पीछे मुड़ गई और कपड़ों में छिपाया हुआ लिफाफा उसने साइड में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला का पति नशा तस्करी के मामले में एक महीने से जेल में बंद है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें