संबंधों से परेशान पति ने की पत्नी की हत्या
पुलिस ने आरोपी पर किया हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। तलवंडी साबो में अपनी पत्नी के संबंध के कारण पति ने उसकी हत्या कर दी। पहचान मीना रानी के तौर पर हुई है। घटना के बाद आरोपी पति गंगा राम मौके से फरार हो गया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतका के भाई जगसीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज शिकायत में जगसीर सिंह निवासी झुनीर जिला मानसा ने बताया कि उसकी बहन रीना रानी के बठिंडा के गांव भागीबांदर निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ संबंध थे। जिस बारे में उसके जीजा गंगा राम को पता चला तो उसने 15 नवंबर को अपनी ही पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि वारदात के बारे में उसकी बहन के पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी थी। जिसके बाद जब वह अपने परिवार के बाकी सदस्यों समेत अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां पर उसकी बहन का शव पड़ा था और आरोपी गंगा राम मौके से फरार था।
इस संबंधी थाना तलवंडी साबो के इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना था कि पुलिस ने मृत्का के भाई जगसीर सिंह की शिकायत पर आरोपी गंगा राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।