फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू बांटने को लेकर अकाली कांग्रेसियों में हुए झगडे दौरान एक बजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


कांग्रेसियों-अकालियों की झड़प में गाड़ी के नीचे आया बुजुर्ग, मौत
लहरा खाना में गेहूं बांटने को लेकर मची अफरातफरी, चार अकालियों पर केस
पुलिस कह रही धन्यवादी दौरे के दौरान हुुए झगडे़ में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव लहरा खाना में गेहूं बांटने को लेकर अकाली दल से संबंधित राशन डिपो संचालक के साथ कांग्रेस नेता की झड़प के दौरान मची अफरातफरी में एक बुजुर्ग पर गाड़ी चढ़ने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
जबकि भुच्चो मंडी चौकी पुलिस का कहना था कि वारदात उस समय हुुई जब कांग्रेस नेता अपनी पत्नी के जिला परिषद चुुनाव जीतने के बाद शनिवार को धन्यवादी दौरे के दौरान गांव में आया था।
विज्ञापन

बहरहाल पुलिस ने कांग्रेेस नेता तेजा सिंह के बयान पर डिपो संचालक हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कर्मजीत सिंह और बलवीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव लहरा खाना में अकाली दल से संबंधित राशन डिपो चलाने वाले हरजीत सिंह और अमनदीप सिंह शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव में सरकारी गेहूं अपने घर में बने डिपो पर बांट रहे थे। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने एतराज जताते हुए कहा कि गेहूं डिपो पर न बांटकर गांव की ही धर्मशाला में बांटा जाए। जब डिपो संचालक ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया तो गांव के कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता तेजा सिंह और नाहर सिंह को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता तेजा सिंह और नाहर सिंह के साथ अकाली दल से संबंधित डिपो संचालक और उसके साथियों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। जब कांग्रेस नेता गाड़ी स्टार्ट कर अपने साथी नाहर सिंह के साथ मौके से जाने लगा तो कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता तेजा सिंह को गाड़ी की खिड़की खोल नीचे खींच लिया और स्टार्ट खड़ी गाड़ी को किसी ने पीछे से धक्का लगा दिया। इस कारण सामने कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग भजन सिंह गाड़ी के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में पुलिस अपने आप को अंजान बता रही है। इस मामले में जब भुच्चो मंडी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता तेजा सिंह की पत्नी सुखजीत कौर गत दिनों हुए जिला परिषद चुनाव जीती थी। जिस के चलते शनिवार को कांग्रेस नेता तेजा सिंह अपने साथी समेत गांव लहरा खाना में धन्यवादी दौरे पर आए थे। इस दौरान अकाली दल से संबंधित कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता पर हमला कर दिया और उसको गाड़ी से नीचे उतार कर पिटाई करने लगे। इसी दौरान स्टार्ट खड़ी गाड़ी को आरोपी अमनदीप सिंह भगाने लगा और सामने कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग भजन सिंह पर चढ़ा दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस नेता तेजा सिंह के बयान पर आरोपी हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कर्मजीत सिंह और बलवीर सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें