फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर से बच्ची को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में स्कूल के बाहर से बच्ची को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

- साहसी पुष्पप्रीत ने दांत काटकर खुद को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाया
- सीसीटीवी फुटेज की मदद सवे फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
- मॉडल टाऊन इलाके के आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मॉडल टाऊन स्थित आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर से बुधवार दोपहर छुट्टी के समय एक बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई। हालांकि साहसी बच्ची ने दांत काट कर खुद को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
परिजनों को घटना का पता तब चला जब 11 वर्षीय पुष्पप्रीत कौर ने घर लौटने के दौरान रास्ते में मिले अपने पिता को बापबीती सुनाई। इस प्रकार वह पिता के साथ घर पहुंची। उधर, सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी का सुराग लगाने में जुट गई। मामले में पुलिस ने पुष्पप्रीत कौर से घटना के संबंध में पूछताछ के आधार पर जानकारी प्राप्त की है। पुष्पप्रीत कौर आरएस मॅाडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी सराभा नगर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुष्पप्रीत कौर के पिता कमलप्रीत सिंह गरचा फोटोग्राफी का काम करते हैं। जवद्दी पुल के पास घर के नजदीक ही उनकी दुकान है। पुष्पप्रीत रोजाना घर से स्कूल ऑटो से जाती है। वही ऑटो उसे वापस घर भी छोड़ता है, लेकिन बुधवार को जब छुट्टी हुई तो स्कूल की ही किसी छात्रा ने पुष्पप्रीत से कहा कि उसके पिता उसे लेने के लिए बाहर आए हैं। इस पर पुष्पप्रीत स्कूल से बाहर आई, लेकिन उसके पिता वहां नहीं थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ कर हाथ से मुंह दबा लिया। किसी तरह पुष्पप्रीत ने आरोपी के हाथ पर दांत से काटकर खुद को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद वह घबरा गई और स्कूल के अंदर जाने की बजाए घर की तरफ भागी। उधर, जब ऑटो चालक ने पुष्पप्रीत के पिता कमलप्रीत को फोन कर पूछा कि क्या वह बच्ची को ले गए हैं, तो उन्होंने मना कर दिया। ऑटो वाले ने उन्हें बताया कि पुष्पप्रीत मिल नहीं रही है। यह बात सुनकर पिता तुरंत बाइक पर सवार होकर स्कूल की तरफ चलेे, लेकिन रास्ते में उन्हें पुष्पप्रीत घबराई हालत में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें