फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से लूटी क्रेटा कार: लुधियाना में गाड़ी चलाना सीख रही थी, बाइक सवार बदमाशों ने दी मारने की धमकी

Thu, 02 Apr 2026 05:06 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार चलाना सीख रही एक महिला डॉक्टर से हथियार के दम पर सफेद की क्रेटा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के भामियां रोड इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार चलाना सीख रही एक महिला डॉक्टर से हथियार के दम पर सफेद की क्रेटा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


महिला डाक्टर अवनीत कौर ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी और उसके बाद शिकायत थाना मेहरबान पुलिस को दी। वारदात को अंजाम भामियां रोड पर दिया गया और आरोपी कार लेकर ताजपुर रोड की तरफ भागे। थाना मेहरबान की पुलिस ने डॉ. अवनीत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

डॉक्टर अवनीत कौर ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच वह अपनी क्रेटा गाड़ी में ड्राइविंग सीख रही थीं। जैसे ही वह भामियां रोड स्थित श्मशान घाट के पास पहुंचीं और गाड़ी को मोड़ने लगीं, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां आ धमके। बदमाशों ने महिला डॉक्टर को चाकू जैसा कोई नुकीला हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें गाड़ी से नीचे उतार दिया। वारदात के बाद बदमाश गाड़ी लेकर ताजपुर रोड की तरफ तेजी से भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर अवनीत के बयानों के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के हुलिए और सीसीटीवी सुरागों के आधार पर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें